बिजनौर में नगीना निवासी युवती ने ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। महिला का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद ननद ने समझौते के लिए कागज पर जबरन दस्तखत करा लिए।
पीड़िता के मुताबिक 17 फरवरी 2018 को वह किला स्थित ससुराल में थी और उसके पति दुबई में थे। इसी दौरान ननद-ननदोई आए। ननद ने बीमा की बात कहकर कुछ कोरे कागज पर दस्तखत कराए और चली गईं। इसके बाद जब वह अकेली थीं तो ननदोई और उसके दोस्त ने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। उन्होंने ससुराल वालों एवं पति से शिकायत की लेकिन किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया तो पुलिस में शिकायत की। महिला का आरोप है कि ननद उसका बच्चा भी छीनना चाहती है।