फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पुलिस का पहरा, दुष्कर्म के आरोपी को जेल

Fri, 20 Apr 2018 12:31 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
गांव में पुलिस का पहरा, दुष्कर्म के आरोपी को जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/पुरंदरपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान और उसे भगाने में सहयोग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, दूसरी तरफ मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। किशोरी को इलाज के बाद महिला पुलिस के संरक्षण में रखा गया है। महिला पुलिस उससे भी घटना के बारे में पूछताछ की है।       
विज्ञापन


घटना के बाद बुधवार की रात गांव में ही दुष्कर्म के आरोपी ग्राम प्रधान अख्तर खां को पुलिस ने एक घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं ग्राम प्रधान को संरक्षण देने के आरोपी सरवरे आलम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान अख्तर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और उसका सहयोग करने वाले सरवरे आलम के खिलाफ जानमाल की धमकी देने, सबूत मिटाने आदि की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। गांव में होने वाली प्रत्येक हलचल पर पुलिस की नजर है। वहीं क्षेत्राधिकारी नौतनवां और फरेंदा को गांव में सुरक्षा व्यवस्था के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें