करंट से युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा/आनंदनगर। सिधवारी गांव में खेत में पानी चलाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी टोला भरपुरवा निवासी विनोद चौरसिया पुत्र कैलास (35) रविवार को दोपहर खेत की सिंचाई कर रहे थे कि अचानक उनका पैर वहां से गुजरे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। परिवार के लोग आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची फरेंदा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। बच्चों व बूढ़े माता-पिता के भरण-पोषण का भार विनोद पर ही था।