पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली बुजुर्ग के खलवा टोले में मंगलवार दोपहर में लगी आग से छह झोपड़ियां राख की ढेर बन गईं। लोगों की गृहस्थी के अलावा भूसा आदि भी जल गए हैं।
खबर के मुताबिक दोपहर में अचानक रामआसरे के झोपड़ी में आग लग गई। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचे और बुझाने की कोशिश शुरू की तब तक हवाओं के साथ और आगे बढ़ गई। उसके बाद राममिलन, पंचम, राजाराम, कैलाशी देवी, रामभवन की झोपड़ी को आग ने अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखती सभी की झोपड़ी राख बनने लगीं। आग से सबसे ज्यादा नुकसान पंचम का बताया जा रहा है। इनके घर में रखा खाने पीने व कपड़ा, बिस्तर तथा अन्य सामान जल गए। बाकी लोगों की झोपड़ी जलने से सामन व मवेशी के खाने के लिए भूसे भी जलकर राख हुए हैं। ग्राम प्रधान के पति व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमरनाथ उर्फ लल्ला यादव ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जब तक अग्निशमन की गाड़ी पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया। आग की सूचना पाकर हल्का लेखपाल रामसेवक मौके पर पहुंच आकलन किया है।