फरेंदा सिसवा में बीते 24 घंटे चार परिवारों के लिए आफत भरा रहा। रविवार देर रात सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लग गई। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना फरेंदा गल्ला मंडी समिति के पास हुई। सोमवार को सिसवा खुर्द में छात्राओं को बचाने के चक्कर में बाइक सवार घायल हुए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
खबर के मुताबिक फरेंदा कस्बे के रुदलापुर निवासी जीवन लाल रविवार देर रात करीब नौ बजे गला मंडी समिति के पास सड़क पार करते रहे थे। तभी महराजगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जीवन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही जीवन लाल की मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
दूसरी घटना सोमवार सुबह 11 बजे हुई। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक सिसवा खुर्द (अमडीहा) में परीक्षा देकर लौट रहीं छात्राओं की स्कूटी में बाइक की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर गिर गईं। कोठीभार थाना क्षेत्र के गोल्डेन बाईपास रोड निवासी अंकिता मल्ल व गोपाल नगर की मुस्कान जायसवाल निचलौल से परीक्षा देकर वापस घर लौट रही थीं।
अमडीहा गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। दोनों छात्राएं सड़क पर गिर पड़ीं। घायल हो गई तभी पीछे से आ रहे अछमन छपरा(बीजापार) निवासी अनिल चौहान व दुर्गेश की बाइक भी गिरी छात्राओं को बचाने के चक्कर में पुलिया में जाकर टकरा गए। जिसमें उक्त चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। गांव वालों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अनिल चौहान की स्थिति बिगड़ती देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।