फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत, 5 घायल

Tue, 28 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
बिजली - फोटो : Getty
विज्ञापन
पुरंदरपुर/लक्ष्मीपुर। सिंहपुर थरौली में सोमवार की सुबह सात बजे बिजली गिरने से जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। युवक की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।  
विज्ञापन


 पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर थरौली के रहने वाले पटवारी चौधरी के परिवार के सदस्य सोमवार की सुबह लगभग सात बजे खेत में रोपाई के लिए पहुंचे। वहां खेत में पानी चलाया जा रहा थ। दूसरी ओर खेत में रोपाई कर रहे प्रमोद पर बिजली गिरने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं  छत्रपाल, आशीष, राहुल, विजय व हरिलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां छत्रपाल व आशीष की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सूचना के बाद एसडीएम नौतनवा विक्रम सिंह अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। नौजवान बेटे की मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक के घर वालों को अहेतुक सहायता दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें