फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे एक की मौत, दो लोग घायल

Sat, 21 Oct 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फरेंदा। दीपावली का त्योहार तीन परिवारों के लिए दुखदायी साबित हुआ। महदेवा चौराहे पर से काम निपटा कर घर जाते समय वाहन की टक्कर से शख्स की मौत हो गई तो दो लोग अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र बरगदवां हरैया निवासी रवींद्र (35), महुअवां महुई निवासी अपुल तिवारी (36) व पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के बेलासपुर निवासी मुरारी (38) दीपावली की रात में 9 बजे के बाद महदेवा चौराहे से काम निपटा कर  अलग-अलग बाइक से समरधीरा की तरफ जा रहे थे। अभी वे नौडिहवा के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख-पुकार सुनकर अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों घायलों को सीएचसी बनकटी पहुंचाया गया। चिकित्सक ने मुरारी को मृत घोषित कर दिया। रवींद्र व अपुल तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अपुल तिवारी को लखनऊ भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें