गजरजोतिया काली मंदिर के पास एक मकान में एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रुप से छापा मारकर एक शख्स को हिरासत में लिया।
उसके पास से पुलिस ने एक पैकेट बरामद किया। इसमें संदिग्ध पाउडर और नकदी की संभावना व्यक्त की जा रही है।
गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर एसएसबी के एरिया ऑर्गेनाइजर मनोज सिन्हा एवं प्रभारी कोतवाल आरके सिंह के नेतृत्व में महिला जवान और सिपाहियों के साथ गजरजोतिया निवासी बनवारी मद्धेशिया के घर छापामारी की। पुलिस को वहां से मादक पदार्थ की सूचन मिली थी।
इस दौरान मकान से एक पैकेट संदिग्ध पाउडर और नकदी बरामद किया। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल ने बताया की मकान मालिक बनवारी मद्धेशिया को हिरासत में लेकर संदिग्ध सामान की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।