फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली करेंसी के साथ युवक को पकड़ा

Sat, 01 Jun 2019 01:03 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
नेपाली करेंसी के साथ युवक को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी (महराजगंज)। एसएसबी के जवानों ने रुटीन जांच के दौरान एक युवक को भारतीय सीमा में नेपाली करेंसी लेकर आते समय पकड़ लिया। नेपाली करेंसी से संबंधित कोई कागज न दिखा पाने पर जवानों ने युवक को कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


ठूठीबारी एसएसबी 22वीं वाहिनी के उप निरीक्षक सरत सौकिया ने बताया कि जांच के दौरान नेपाल की तरफ से एक बाइक सवार भारतीय सीमा क्षेत्र में आते दिखा। उसे रोक कर बाइक की डिकी की जांच की गई तो उसमें पांच लाख दस हजार तीन सौ नेपाली रुपये बरामद हुए। ठूठीबारी एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि नेपाली करेंसी के साथ पकड़े गए युवक की पहचान ठूठीबारी निवासी अंकित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। युुुवक जब रुपये से संबंधित कोई अभिलेख नहीं दिखा पाया तो उसे कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें