खनुआ(ब्यूरो)। रविवार को एसएसबी तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव के पास नेपाली शराब की खेप बरामद की। तस्कर नेपाल भागने में सफल रहे।
एसएसबी उपनिरीक्षक कुंवर पाल सिंह तथा आबकारी निरीक्षक बसंत प्रसाद के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने बरगदही गांव के पास से नोमेंस लैंड की गश्त शुरू की। अभी वह हरदी डाली गांव के उत्तर नोमेंस लैंड पिलर संख्या 524 के पास पहुंचे ही थे कि कुछ तस्कर बोरा में शराब लिए नोमेंस लैंड पार कर भारतीय सीमा में घुसते दिखे।
इसी दौरान गश्त टीम को देखते ही तस्कर बोरों को वहीं छोड़ वापस नेपाल की तरफ भाग गये। बोरे में बारह पेटी शराब को आबकारी अधिनियम के तहत जब्त कर दिया गया। टीम में शाह आलम, नरेश कुमार, लियाकत अली तथा बृजमगोपाल आदि शामिल रहे।