फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवा में चाकू से हमला कर ठेकेदार की हत्या

Tue, 19 Mar 2019 12:24 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सिसवा में चाकू से हमला कर ठेकेदार की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठोभार (महराजगंज)। सिसवा कस्बे के जायसवाल नगर मोहल्ले में मकान निर्माण के दौरान ठेकेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप मजदूर पर लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


कोठीभार थाना क्षेत्र के मंशाछापर टोला प्रतापपुर के रहने वाले अशोक सहानी (25) ठेके पर मकान निर्माण कराते हैं। वह जायसवाल नगर मोहल्ले में एक मकान का निर्माण करा रहे थे। वहां काम पर लगे मजदूर बसंत निवासी बरवां रामपुर थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को लकड़ी उठाने के लिए कहा। मजदूर ने मना किया तो ठेकेदार ने गुस्से में डांट दिया। इसके बाद विवाद बढ़ने पर हुई चाकूबाजी में ठेकेदार घायल हो गया। घायल को पीएचसी सिसवा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मजदूर बसंत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें