फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Mon, 01 May 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की छानबीन की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धानी बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कानापार में ससुराल आए शख्स की लाश फरेंदा-नौगढ़ हाईवे स्थित कोइलाडाड़ गांव के पहले कठनी पुलिया के पास मिली। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर वाले भी थाने पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


शैलेंद्र कुमार पुत्र कैलाशचंद (34) निवासी तेतरी बाजार अनूपनगर जिला सिद्धार्थनगर शनिवार को अपनी ससुराल कानापार आए थे। उनके साथ दोस्त सुनील वर्मा निवासी बनकटा थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर भी थे। लोगाें कि ससुराल से वापस लौटने के बाद दोनों ने धानी कस्बे में जमकर शराब पी। इसके बाद सुनील वर्मा अपने घर चला गया।

शनिवार की रात में ही शैलेंद्र बाइक से सिद्धार्थनगर के लिए निकल गया। रविवार की सुबह फरेंदा-नौगढ़ हाईवे स्थित कोइलाडाड़ गांव के पहले कठनी पुलिया के पास शैलेंद्र की लाश और बाइक मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सौ नंबर पुलिस को दी। शैलेंद्र कुमार के साले अनिल शव की शिनाख्त अपने बहनोई के रूप में की। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि दो साल पहले शैलेंद्र की शादी धानी बाजार के कानापार निवासी रामबचन लाल की बेटी मोनी से हुई थी। शनिवार को शैलेंद्र अपने मित्र सुनील वर्मा के साथ कानापार ससुराल आया था। ससुराल में पत्नी को लेकर परिजनों से कहासुनी हुई। चर्चा है कि शैलेंद्र पत्नी को लेकर बहुत परेशान रहता था। शायद ज्यादा परेशानी होने के कारण ही उसने जमकर शराब पी थी। इस मामले में थानाध्यक्ष बृजमनगंज चंद्रेश यादव का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला दुर्घटना का लग रहा है। मृतक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक  जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें