फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारी के जहर खाने की जांच शुरू हुई

Mon, 01 May 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के हरेवली स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक की कथित प्रताड़ना के बाद बैंक अधिकारी के जहर खाने के मामले की जांच चेयरमैन ने बिठा दी है। चेयरमैन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने सोमवार को आरएम बिजनौर को संबंधित शाखा में पहुंचकर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस प्रकरण में जहर खाने वाले बैंक अधिकारी नवल किशोर ने नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह से संपर्क कर न्याय की गुहार की। एमपी ने बैंक के चेयरमैन से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि हरेवली के सर्वयूपी ग्रामीण बैंक में 27 अप्रैल को बैंक अधिकारी नवल किशोर ने जहर खा लिया था। उसने 26 अप्रैल को सूचना देकर छुट्टी लेने के बावजूद शाखा प्रबंधक पर जातीय भेदभाव के चलते गैरहाजिर दिखाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


रविवार को नवल किशोर अपनी पति रश्मि के साथ सांसद डॉ. यशवंत सिंह से मिला। सांसद ने बैंक के चेयरमैन से वार्ता कर प्रकरण की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उधर, चेयरमैन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में सांसद का भी फोन आया था।

अब तक इस मामले में बिजनौर के किसी भी अफसर ने उन्हें जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने मामले के संबंध में बिजनौर के आरएम से वार्ता की। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह सोमवार को हर हालत में हरेवली शाखा पहुंचकर जांच करें। इसकी निष्पक्ष रिपोर्ट दी जाए। 

साथ ही उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक पीड़ित बैंक अधिकारी को हरेवली से हटाकर आसपास की किसी अन्य शाखा से संबद्ध कर दिया जाए। इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें