फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
व्यापारी हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस ने फरेंदा कस्बे के रहने वाले महेश सिंघानिया की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला और दो नाबालिग हैं। इनमें फरेंदा निवासी बुद्धेश उर्फ बृजेश जायसवाल, ग्राम डंडवार कोल निवासी तांत्रिक राधेश्याम, दो नाबालिग तथा एक महिला शामिल है।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी रोहित सिंह सजवान ने अपने कार्यालय में हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए बताया कि आठ मई को व्यापारी महेश सिंघानिया की लाश बृजमनगंज क्षेत्र के लेहड़ा मंदिर के पास मिली थी। फरेंदा पुलिस ने हत्या कर लाश छिपाने के आरोप में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। इस दौरान थानाध्यक्ष फरेंदा और सर्विलांस टीम को यह बात पता कि महेश सिंघानिया का फरेंदा निवासी ईश्वर चंद जायसवाल के घर आना-जाना था। उसकी पत्नी से महेश का संबंध था। इस बात पर ईश्वर चंद के पुत्र बुद्धेश उर्फ बृजेश जायसवाल व उसकी पत्नी नाराज थीं। ग्राम डंडवार खुर्द निवासी राधेश्याम उर्फ कोटेबाबा तांत्रिक  हैं। तंत्र मंत्र के चक्कर में बृजेश जायसवाल की पत्नी व नाबालिक अभियुुक्त का आना-जाना था। तांत्रिक राधेश्याम के उकसाने तथा बृजेश जायसवाल की पत्नी से संबंध बनवाने के प्रलोभन में अभियुक्तों ने महेश सिंधानिया की हत्या कर शव को लेहड़ा मंदिर के पास फेंक दिया गया था। इस मामले में बुद्धेश, राधेश्याम, दो नाबालिग एवं महिला का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें