फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को ढूंढते गुजरात से मोरवन पहुंचे परिजन

विज्ञापन
ase - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
 मिठौरा। प्रेम पाश में बंधकर गुजरात से सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा मोरवन में आई लड़की को को ढूंढते-ढूंढते घर वाले पहुंच तो गए लेकिन, शादीशुदा बालिग लड़की के  प्रेमी के साथ ही रहने की जिद से मायूस होकर लौट गए। 
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के रहने वाले ओमप्रकाश कुशवाहा गुजरात के नवा गांव विंडोलि में परिवार सहित रहते हैं। सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के मोरवन निवासी रामसमुझ यादव का लड़का बलराम यादव गुजरात में कमाने गया था। पड़ोस में रह रहे बलराम की ओमप्रकाश कुशवाहा पुत्री शबनम से प्रेम हो गया। पांच अगस्त को मां-बाप को बिना बताए गुजरात से दोनों फरार हो गए।

लड़की के पिता ने गुजरात में लड़की के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। दो महीने बाद 26 नवंबर को शबनम ने गुजरात में फोन कर अपने मां से बात की और सूचना दी कि वह महराजगंज के मोरवन ग्राम सभा में बलराम यादव के घर पर है। सोमवार को लड़की के पिता ने लड़के के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी सिंदुरिया प्रदीप सिंह ने लड़की को बरामद कर लिया। लड़की बालिग पाई गई है। दस दिन पहले दोनों ने ईटहिया मंदिर में शादी के बाद कोर्ट मैरिज भी कर ली है। लड़की के बलराम के साथ ही रहने की जिद से माता-पिता रोते-बिलखते वापस गुजरात चले गए। चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने कहा कि लड़की बालिग है। दोनों ने शादी कर ली है। अब वह जहां चाहे वहां रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें