फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान का एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकाली

Wed, 13 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान का एटीएम कार्ड बदलकर रकम निकाली एटीएम कार्ड बदलकर 21 हजार रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। नरकटहां के पूर्व प्रधान नौतनवां एटीएम पर रुपये निकालने गए और मददगार बनकर अज्ञात युवक ने उनका कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन

शाम तक मोबाइल में धननिकासी का मैसेज देखकर प्रधान के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने अपनी जेब से कार्ड निकाला तो किसी किसी अन्य का निकला। मामला शनिवार का है।नौतनवां थाने में तहरीर दे दी गई है।
पूर्व प्रधान सोमई प्रसाद ने बताया कि घटना के दिन बीमार नाती का इलाज कराने गए थे। दो बजे एटीएम मशीन पर 10000 रुपये निकालने गए।  बीमारी और भीड़ के नाते मानसिक उलझन में थे।
विज्ञापन

एटीएम की केबिन में मौजूद युवक मदद के लिए आगे आकर उनसे कार्ड लेकर पिन नंबर पूछकर रुपये निकालकर दे दिया। बताया कि वह रुपये गिनने लगे उसी दौरान बदलकर दूसरा एटीएम कार्ड दे दिया।
कार्ड उन्होंने बिना देखे ही जेब में रख लिया। घर आने पर मोबाइल में मैसेज देखने पर पता चला कि खाते से 21,000 रुपये फिर से निकासी हुई। जेब से कार्ड निकालकर देखे तो किसी और का है।
इस संबंध में नौतनवां थानाध्यक्ष रामायण यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रधान ने यह भी पता करके बताया है कि इंटरनेट से गोरखपुर राजेंद्र नगर स्थित एक व्यक्ति के बैंक खाते में एटीमकार्ड से ट्रांसफर किया गया है। हालांकि, उस खाते से भी निकासी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें