फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के बहाने किशोरी से डाॅक्टर ने की छेड़खानी

Mon, 02 May 2016 01:17 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठूठीबारी, पेट दर्द की दवा लेने गई एक नाबालिक लडकी के साथ छोलाछाप डाक्टर  द्वारा छेडछाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घर व गांव वालों के गुस्से को देखकर डाक्टर भाग निकला। पुलिस ने डाक्टर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के  शिव मंदिर ईटहियां में साफ सफाई करने वाले एक सफाई कर्मी  की  नाबालिग लड़की का रविवार को पेट दर्द होने पर मंदिर के धर्मशाले में स्थित झोलाछाप  डाक्टर के यहां दवा लेने गई थी। जहां डाक्टर ने लड़की से छेड़छाड़ करने लगा  । यह देख लड़की शोर मचाने लगी।  देखते ही देखते लोगों की भारी भीड जुट गई। लोगों  का गुस्सा देख छोलाछाप डाक्टर भाग निकला।
लडकी के परिजनो ने फोन कर  पुलिस को सूचना दी।  इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर  शांत कराया। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने  कप्तानगंज निवासी ईश्वर देवसिंह के खिलाफ छेडछाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है । उधर, इस संबंध में लोगों ने जानकारी होते ही इसे चर्चा का विषय बना लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल प्रभारी सतेन्द्र पांडेय का कहना है कि  आरोपी के  खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें