ठूठीबारी, पेट दर्द की दवा लेने गई एक नाबालिक लडकी के साथ छोलाछाप डाक्टर द्वारा छेडछाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है।
घटना की जानकारी पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घर व गांव वालों के गुस्से को देखकर डाक्टर भाग निकला। पुलिस ने डाक्टर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के शिव मंदिर ईटहियां में साफ सफाई करने वाले एक सफाई कर्मी की नाबालिग लड़की का रविवार को पेट दर्द होने पर मंदिर के धर्मशाले में स्थित झोलाछाप डाक्टर के यहां दवा लेने गई थी। जहां डाक्टर ने लड़की से छेड़छाड़ करने लगा । यह देख लड़की शोर मचाने लगी। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड जुट गई। लोगों का गुस्सा देख छोलाछाप डाक्टर भाग निकला।
लडकी के परिजनो ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कप्तानगंज निवासी ईश्वर देवसिंह के खिलाफ छेडछाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है । उधर, इस संबंध में लोगों ने जानकारी होते ही इसे चर्चा का विषय बना लिया।
इस संबंध में कोतवाल प्रभारी सतेन्द्र पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।जांच पड़ताल के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।