फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाॅर्ट सर्किट से आग, 2 एकड़ फसल राख

Mon, 03 Apr 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से गेहूं जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा/कोल्हुई। डंडवार खुर्द में रविवार को दोपहर तीन बजे बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे गांव के दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की घटना के बाद गांव के लोग अधिकारी व फायर ब्रिगेड को फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी ने फोन तक रिसीव नहीं किया। 
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के डड़वार खुर्द में शार्ट सर्किट से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग बढ़ती जा रही थी। परेशान गांव वालों ने फायर ब्रिगेड को लगातार सूचना देने की कोशिश करते रहे लेकिन, फायर ब्रिगेड के लोगों ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद गांव के हृदय नरायन पांडेय ने घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी फरेंदा विक्रम सिंह को दी तो उन्होंने बताया कि वे भी फायर ब्रिगेड को फोन कर रहे हैं।

लेकिन रिसीव नहीं हो रहा है। फायर ब्रिगेड की उदासीनता को देखते हुए ग्रामीण खुद आग बुझाने में जुट गए। पानी और बालू फेंक कर जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव के राजेंद्र, घनश्याम, बैजनाथ, शिववचन, केदार गुप्ता की फसल जली है। फायर ब्रिगेड के न आने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश हैं। लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड के नंबर पर कभी बात नहीं हो पाती।
विज्ञापन


कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव केशौली में विद्युत् पोल से उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग पकड़ ली। लोगों के प्रयास से आग पर काबू मिला। इस अगलगी में चार किसानो की करीब चार बीघा फसल जल कर राख हो गई। गांव केशौली निवासी सहादत अली के खेत से होकर विद्युत् पोल गुजरा है। बताया जाता है कि रविवार को दिन के करीब 5 बजे पोल से एका एक चिंगारी गिरने लगी।

जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते एक के बाद एक करते हुए चार किसानो की सफल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।  इस आग लगी में सहादत का 15 डिस्मिल, नाजिर का 10 डिस्मिल, मुस्ताक 10 डिस्मिल, कपिलदेव दूबे का 25, डिस्मिल व रियाज 10 डिस्मिल अदालत का 5 डिस्मिल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लेखपाल जैनुद्दीन खान, रमेश लाल श्रीवास्तव, सुखम बहादुर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें