फरेंदा। कस्बे में इन दिनों लोगों के बैग पर उच्चकों की नजर पड़ने लगी है। मंगलवार को इसी तरह उचक्कों ने एक सैनिक के बैग का निशाना बनाया। सैनिक बाबूराम थापा दोपहर तीन बजे पंजाब नेशनल बैंक से डेढ़ लाख रुपए निकाल कर घर के लिए रवाना हुए। वह विष्णु मंदिर तिराहे के पास पहुंचे, वहां वह ठेला पर केला ले रहे थे।
इसी दौरान उचक्कों ने बैग उड़ा लिया, जब वह केला का पैसा देने के लिए बगल में रखे बैग की तरफ हाथ बढ़ाया तो देखा कि बैग गायब है। बैग गायब होते ही सैनिक ने शोर मचाना शुरू कर दिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और उसके बाद बैंक में जाकर सीसीटीवी का फुटेज देखा, एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सैनिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच की जा रही है, एक युवक पर संदेह होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
अभी इन घटनाओं के खुलासे का इंतजार
फरेंदा। सर्दी का मौसम आते ही चोरी व छिनैती व उचक्की की घटनाएं बढ़ गई है। लेकिन पुलिस किसी भी मामले का खुलासा करने में पूरी तरह से नाकाम रही है।
केस नं 1--8 मई को पुरंदरपुर निवासी एजाज अहमद फरेंदा एसबीआई से पैसा निकाल कर बाइक की डिकी में रख कर जा रहे थे कि किसी काम से विष्णु मंदिर तिराहे पर रूके थे कि उचक्के ने डिकी में रखा 23 हजार उड़ा दिये।
केस नं 2- 12 मई को रेलकर्मी शिवनरायन एसबीआई से पैसा निकाल कर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। वह आनंदनगर विश्रामालय के पास बाइक सवार दो युवकों ने पैसा छिनकर फरार हो गये। काफी शोर मचाने के बाद पुलिस नहीं पहुंची।
केस नं 3- एक सप्ताह पहले फरेंदा-महराजगंज रोड़ पर आई सेंटर के सामने से बाइक को चोर उठा ले गये। जिसका अभी तक पता नहीं चला।
केस नं 4--18 मई को पुरंदरपुर निवासी कैलास जायसवाल से धानी ढाला पर बाइक की डिकी में रखा 68 हजार उड़ा दिये। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया।