फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने दो बकरियों को बनाया निवाला

Mon, 04 Jul 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : ANI
विज्ञापन
अड्डा बाजार/कोल्हुई। जंगल गुलरिहां के लोग एक सप्ताह से तेंदुए के दहशत में जी रहे हैं। तेंदुआ शनिवार की रात में रमई सहानी और रामवृक्ष मौर्य के घरों से एक-एक बकरी को निवाला बनाया। शोर मचाने के बावजूद एक बकरी को उठा ले गया। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


कोल्हुई थाना क्षेत्र के जंगल गुलरिहा के सटे होने के कारण आए दिन जंगली जानवरों से खतरा बना रहता है। कभी  जंगली सूअर तो कभी तेंदुआ जंगल से सटे गांवों में कोहराम मचाते रहते हैं। जंगल गुलरिहां के केवटलिया टोला पर शनिवार की रात रमई के घर पहुंचे तेंदुए ने बरामदे में बंधी बकरी को निवाला बना लिया।

इसके बाद रामवृक्ष मौर्या के यहां पहुंचा और बकरी पर हमला बोल दिया। बकरी की आवाज सुन कर घर वाले जागे तो तेंदुआ को देख शोर मचाए। तेंदुए ने दहाड़ लगाते हुए बकरी को लेकर जंगल में चला गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस संदर्भ में वनक्षेत्राधिकरी सीताराम अहिरवार का कहना है कि तेंदुए की कोई सूचना नहीं है। जानकारी के बाद टीम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें