फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़हरी टोले में तेंदुए ने बछड़े को मार डाला

Tue, 23 Jan 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
सरावा में घुसा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बाजार। सोहगी बरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम सभा पैकौली कला के बड़हरी टोले में रविवार की रात 10 बजे एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने हमला कर एक बछड़े को मार डाला। गांव वालों ने शोर मचाकर और आग दिखाकर तेंदुए को भगाया। 
विज्ञापन

कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पैकौली कला के बड़हरी टोला निवासी रामकैलाश तिवारी के अनुसार रविवार की रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब 11 बजे दरवाजे के बाहर बछड़े की आवाज सुनाई दी। उन्होंने खिड़की से देखा तो बाहर तेंदुआ बछड़े पर हमला कर रहा था। उनके शोर मचाने पर गांव के मृत्युंजय तिवारी, श्याम लाल शर्मा, बृजेश मिश्रा, रत्नेश मिश्रा आदि डंडे और आग जलाकर मौके पर पहुंचे। आग देखकर और शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर भग निकला। 
सूचना पाकर सोमवार सुबह मौके और पहुंचे उप क्षेत्रीय वनाधिकारी रामअवध प्रसाद व वन्य जीव रक्षक आशीष सिंह व सुरक्षा कर्मियों ने मृत बछड़े को ग्रामीणों की मदद से एक खेत में दफना दिया। गांव वालों को सतर्क रहने को कहा गया है। एसडीओ अशोक चंद्रा ने बताया कि तेंदुआ जंगल से भटककर गांव ने चला आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें