फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा हॉस्पिटल में महिला की मौत,हंगामा

Thu, 25 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घुघली प्राइवेट हाॅस्पिटल में महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली कस्बे के सेवा हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए घर वालों ने अस्पताल गेट के सामने शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घर वाले अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि अयोग्य डॉक्टर से ऑपरेशन करा अस्पताल प्रबंधन ने महिला की हत्या कर दी है। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर परिवार वालों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला के पति सुदर्शन कुशवाहा की तहरीर पर अस्पताल के प्रबंधक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि अस्पताल की जांच के बाद ओटी सील कर दी गई है।

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना के कुर्मी पट्टी गांव मिश्रौली टोला के सुदर्शन कुशवाहा की पत्नी फूलवासी देवी को 22 मई को सेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी बच्चेदानी का ऑपरेशन होना था। मंगलवार की रात फूलवासी का ऑरपेशन हुआ। ऑपरेशन के कुछ देर बाद महिला की तबीयत खराब हो गई। कुछ देर तक इलाज होता रहा मगर हालत बिगड़ती देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


महिला के परिवार वालों का कहना है कि अस्पताल के निजी एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया जा रहा था कि इस बीच फूलवासी की मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए घर वालों ने शव को अस्पताल के गेट पर रखकर हंगामा शुरू कर दिए। काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों का समझाकर मामला शांत कराया।

मृतका के पति सुदर्शन की तहरीर पर अस्पताल प्रबंधक राजू श्रीवास्तव के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मृतका के पति का आरोप है कि सेवा अस्पताल में इलाज में लापरवाही के कारण मौत हुई है। अगर योग्य डॉक्टर इलाज किए होते होते यह घटना न होती। इलाज के नाम पर मोटा रकम भी ली गई।  थानाध्यक्ष रमाकर यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अस्पताल  प्रबंधक राजू श्रीवास्तव के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें