फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Mon, 05 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
humum singh shot dead - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कवलदह उर्फ सैलदह में रविवार को दिन में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के पिता की तहरीर पर  पुरंदरपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला संयुक्त अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कवलदह उर्फ सैलदह निवासी बैजनाथ की शादी फरेंदा थाना के गांव फरेंदा बुजुर्ग निवासी मुरलीधर की लड़की पूनम के साथ लगभग तीन वर्ष पूर्व में हुई थी। पूनम के सीने में दर्द होता था। उसका इलाज पति बैजनाथ व सास गांव के ही डाक्टर से लगभग तीन साल से करा रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण विवाहिता के परिजन किसी बड़े डाक्टर से इलाज नहीं करा पा रहे थे।

रविवार सुबह छह बजे पूनम अपने पति व सास को चाय बना कर दी। पूनम ने परिवार के लिए भोजन भी तैयार कर दिया था। आठ बजे पति बैजनाथ जब खेत से वापस घर आया तो देखा कि पूनम उल्टियां कर रही थी। वह परेशान हो गया। उसने अपनी मां को बुलाया और आनन  फानन सीएचसी बनकटी ले गए। जहां डाक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जब यह सूचना मृतका पूनम के मायके वालों को हुई तो पिता मुरलीधर ने पुरंदरपुर पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें