फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर में फंसकर महिला की मौत

Sat, 29 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुचलकर मौत
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर/पुरंदरपुर। रोटावेटर की चपेट में आने से ग्राम पंचायत भगवानपुर की महिला की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ ट्रैक्टर से रोटावेटर जोड़वा रही थी। तकनीकी दिक्कत हो जाने के चलते उसकी साड़ी रोटावेटर में फंस गई। जिससे लहूलुहान हालत में उसकी मौंके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने पुरंदरपुर पुलिस को जानकारी देते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी अरविंद चौरसिया शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे खेत की जुताई करने की लिए अपने दरवाजे पर ही ट्रैक्टर से रोटावेटर जोड़ रहे थे। उनकी मदद करने उनकी 40 वर्षीय पत्नी इंद्रावती भी आ गईं। किसी तकनीकी दिक्कत के चलते अचानक रोटावेटर चालू हो गया। इंद्रावती की साड़ी उसमें फंस गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक वह लहूलुहान हालत में गिर गई।

परिवार वाले इंद्रावती को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुरंदरपुर पुलिस को दी। किंतु शव की क्षत विक्षत हालत के चलते परिवार वालों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ पुरंदरपुर ओपी चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। चूंकि घटना इत्तफाकिया थी। मृतका के मायके और अन्य रिश्तेदारों के अलावा गांव वालों ने भी हादसे को इत्तफाकिया बताया। ऐसी दशा में शव का अंतिम संस्कार करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें