फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबंध में दरार आई तो मार डाला

Sun, 07 May 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर कोतवाली में हत्याकांड का पर्दाफाश करते एसपी प्रमोद कुमार। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
महराजगंज। सोहरौना गांव के पास नहर की पटरी पर बीते 24 मार्च को मिली छात्रा की लाश के मामले में पुलिस ने दो लोगाें को गिरफ्तार कर शनिवार को घटना पर्दाफाश कर दिया। दोनों को कोतवाली क्षेत्र के भैंसा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रेम संबंधों में दरार आने के बाद दोनों युवकों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


24 मार्च को सोहरौना गांव की छात्रा की लाश गांव के पास नहर की पटरी पर मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सिर पर चोट व गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। हत्यारोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम ने अपना जाल बिछाया। छात्रा के मोबाइल फोन की काल डिटेल निकाली गई। काल डिटेल के आधार पर पुलिस का शक सोहरौना गांव के ही मुनीब उर्फ सूरज पुत्र रामआशीष और प्रदीप पुत्र रमाशंकर निवासी सोहरौना थाना कोतवाली महराजगंज पर हुआ। पुलिस ने इन दोनों की तलाश शुरू कर दी। 

शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के भैंसा पुल के पास दोनों पकड़ लिए गए। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में जो बातें बताईं, उसके मुताबिक प्रेम संबंध में दरार आने के बाद हत्या की घटना का अंजाम दिया गया। इस संबंध में बताया गया कि दरअसल मुनीब का जिस छात्रा से प्रेम संबंध था। वह शादीशुदा थी। ससुराल से जब वह मायके परीक्षा देने आई तो मुनीब से उससे मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान छात्रा ने मुनीब को समझाया कि अन्य लड़कियों से अपने रिश्तों को समाप्त कर लो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मुनीब गुस्से में आ गया और उसे रास्ते की हटाने की ठान ली। 23 मार्च की रात को वह बातचीत के लिए बुलाया। यहीं पर उसने उसके सिर पर तेज वार कर दिया। वह बेहोश हो गई। इसके बाद रात को ही वह शव को लेकर नहर के पास पहुंचा।

यहां शव को नहर में फेंकने की तैयारी कर रहे थे कि टैंकर आ गया। इसके बाद शव को रोड पर ही छोड़ कर भाग निकले। टैंकर कुचलते हुए चला गया। अगले दिन क्षत-विक्षत हालत में शव पाया गया था। कोतवाली परिसर में एसपी प्रमोद कुमार ने घटना का पर्दाफाश करते हुए कहा कि पुलिस अपराध नियंत्रण की दिशा में सजग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें