पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर टोला सोनबरसा की रहने वाली एक महिला व उसके बेटी के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। घटना के समय वह अपने एक बर्षीय बेटी की दवा कराकर फरेंदा में कार से मायका जा रहीं थीं । पीड़ित पिता ने बेटी को तलाशने के बाद फरेंदा पुलिस मेंतहरीर देने पहुंचा तो पुलिस ने पुरन्दरपुर की घटना बताकर पिता को थाने से भगा दिया।
पुरंदरपुर टोला सोनबरसा की रहने वाले अनवर की बेटी नाजरा खातून डेढ़ माह पूर्व अपने ससुराल से एक साल की बेटी की इलाज के लिए मायके आई थी।उसका ईलाज फरेदा में एक डॉक्टर के यहां चल रहा है नाजरा खातून बीते रविवार को अपने बेटी के इलाज कराने के लिए फरेदा डाक्टर के वहां पहुंची थी। से वहां वापस लौटते समय एक चार पहिया सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इसकी जानकारी उसने फोन से अपने मायका पक्ष में दी।
जानकारी के बाद मायका पक्ष के लोग अपने स्तर से उसकी तलाश में जुट गए लेकिन कहीं पता नहीं चला तो उसका पिता फरेंदा थाना पर तहरीर देने के लिए पहुंचा लेकिन एसओ ने दूसरे थाना का मामला बताकर उसे भगा दिया। एसओ पुरंदरपुर चंद्रेश यादव का कहना है कि मामला महिला से जुड़ा है। शासन का निर्देश है कि तहरीर किसी भी थाने पर दी जा सकती है और कार्रवाई कराई जा सकती है।