फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
हादसे में मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर एकत्रित महिलाएं
विज्ञापन
अड्डा बाजार। संपतिहां चौकी के नजदीक राइस मिल के पास एनएच पर 14 नवंबर की शाम सवा सात बजे खड़े ट्रक के पीछे टकराकर घायल संपतिहां के बाइक सवार मनोज की मंगलवार को इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। 
विज्ञापन


नौतनवां थाना क्षेत्र के संपतिहा चौराहा का 20 वर्षीय मनोज पैसिया बाबू स्थित पीएनबी एटीएम से गार्ड ड्यूटी करके बाइक से लौट रहे थे। शिखर फूड्स मिल के पास एनएच के किनारे खड़ी ट्रक के पीछे बाइक की टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर बड़ा भाई विनोद बाईक से उसके पास जा रहा था बीच रास्ते उसका भी एक्सीडेंट हो गया।  विनोद का पैर टूट गया। विनोद का इलाज गोरखपुर में चल रहा हैं। जबकि छोटे भाई मनोज की लखनऊ में मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों का रोकर बुरा हाल हैं। संपतिहां चौकी इंचार्ज हसमत अली ने कहा कि तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें