वीर बहादुर नगर वार्ड में कतरारी के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। दो दिन पहले बहन की दवा लाने गोरखपुर जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं उसके साथी का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बीरबहादुर नगर निवासी टेंपो चालक हैदर बुधवार की शाम मुहल्ले के रहने वाले रविन्द्र को लेकर बाइक से गोरखपुर बहन की दवा खरीदने के लिए निकला। कुछ दिन से उसकी बहन की तवियत खराब चल रही थी। गोरखपुर के किसी डाक्टर के वहां इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती के पास जैसे ही पहुंचा। ईंट के टुकड़े के वजह से वह बाइक लेकर अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की भोर में हैदर की मौत हो गई।
उसके बाद घर वाले शव को लेकर घर पहुंचे। शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। अगल बगल के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों को ढांढस बधा रहे थे। हैदर मां बाप का इकलौता था। टेंपो चलाकर परिवार का गुजर बसर कर रहा था।