फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार से नाराज कर्मियों ने लगाया जाम

Sun, 02 Dec 2018 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ठेकेदार से नाराज कर्मियों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सिंचाई खंड द्वितीय के कर्मचारियों ने शनिवार को एक ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए फरेंदा मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम समाप्त कराया। कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय को ज्ञापन सौंपकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


 कर्मचारी अमित कुमार यादव ने आरोप लगाया कि कार्यालय में एक ठेकेदार द्वारा पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा न करने पर जानमाल की धमकी दी। उन्होंने ठेकेदार पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप भी लगाया। यह देख कार्यालय के कर्मचारियों  उसका विरोध किया तो वह मौका देख भाग गया। कर्मचारियों ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की। साथ ही अधिशासी अभियंता से कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग भी की। इस मौके पर अमित कुमार यादव, राणा सिंह, अमरजीत पटेल, जनार्दन वर्मा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, उदय वास पटेल, सुनील सिंह, सुभाष चंद्र, बेचन प्रसाद, रामसुभग, देवी शरण मिश्रा, विशाल सिंह, बेचई यादव, सुनीता, रामदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें