झांगपर गांव के टोला कोईपुरवा में आग से सब राख हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
धानी बाजार। शुक्रवार को भी आग का कहर जारी रहा। शार्ट सर्किट से लगी आग से जहां दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। वहीं बचाने में एक युवक भी झुलस गया। सूचना के बाद क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंच गए।
सिकंदराजीतपुर में बिजली की शार्ट सर्किट से लगी आग में दो झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग को बुझाते समय एक युवक भी झुलस गया। जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। धानी क्षेत्र के सिकंदराजीतपुर गांव में बिजली की शार्ट सर्किट से रामकरन के झोपड़ी में आग लग गई।
जिससे उनके बगल में स्थित सुरेंद्र यादव के ट्रैक्टर और व झोपड़ी में आग पकड़ लिया। आग को बुझाने के चक्कर में राकेश भी झुलस गई। आग का विकराल रूप देखकर लोगों ने सूचना फायर बिग्रेड को दी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचता तब तक गांव के लोग आग पर काबू पा गए थे।
आग की जानकारी मिलने के बाद फरेंदा विधायक विनोद तिवारी भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों को आश्वासन दिया कि वे प्रशासन से बात करेंगे।
धानी चौकी क्षेत्र के गांव झांगपर के टोला कोईपुरवा में आग लगने से आधा दर्जन झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना शुक्रवार लगभग चार बजे बजे के आस-पास की है। इसी गांव के बगल में बेलसर का सिवान है। यहां गेहूं की डंठल को किसी ने जला दिया। बाद में हवा तेज होने पर झांगपर की तरफ बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक पूरा घर व सामान जलकर राख हो गया। मौके पर विधायक फरेंदा विनोद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख धानी महबूब आलम आदि पहुंच गए।