फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हड़ताली आशा को अस्पताल पहुंचाया

Fri, 18 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठी आशाओं ने शाम को मुख्यालय से सक्सेना चौराहे तक नारेबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पिछले नौ दिनों से धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठीं आशा कर्मचारियों को बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। चार आशा को जिला अस्पताल लाया गया है। आशा कर्मचारियों ने पुलिस पर जबर्दस्ती का आरोप लगाया है। इसके पहले शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आशा कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट से लेकर नगर के सक्सेना चौराहे तक प्रदर्शन कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


आशा कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि सरकार की अनदेखी के वजह से आशा कर्मचारियों को भूख हड़ताल करनी पड़ी। भूख हड़ताल के नौ दिन बीतने के बाद भी किसी जिम्मेदार अधिकारी ने आशा कर्मचारियों की हालत जानने की कोशिश नहीं की। यह निहायत ही संवेदनहीनता है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि आशा कर्मचारी हार मानने वाली नहीं हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जातीं, आंदोलन जारी रहेगा। आशा संघ के जिला संयोजक जयराम भारती ने कहा कि उनका भी स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया है। लेकिन जिम्मेदार आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं।

संगीता ने कहा कि सरकार से मांगों को मनवाने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर लखनऊ तक धरना हम लोग थक गए हैं। सरकार की उपेक्षा के चलते आशा कर्मी भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान ममता पटेल, विनीता शर्मा, मीरा देवी, सरिता देवी, उषा यादव विंद्रावती देवी, दौलत देवी, रामसंवारे यादव, शकुंतला, अंजनी देवी, मंजू पांडेय, सुरजी देवी, कैलाशी देवी, विमला देवी के अलावा तमाम आशा कर्मचारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें