फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड धरने पर

Sat, 06 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर जिला होमगार्ड संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ पांचवें दिन भी धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। विनियमितीकरण और राज्यकर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक कर्मचारी एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पर पांचवें दिन शुक्रवार को धरना जारी रखा। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा कि कहा कि 1993 में सपा नेतृत्व ने अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर 5 वर्ष के अंदर सभी जवानों को नियमित करने का वादा किया था।

लेकिन सपा सरकार के 5 वर्ष बीतने के बाद भी होमगार्ड जवानों को न तो नियमित किया गया और न ही राज्यकर्मचारी का दर्जा दिया गया। जबकि होमगार्ड्स जवानों को पुलिस आरक्षी के समान वेतनमान व भत्ते देने का कोर्ट का स्पष्ट आदेश है। इस मौके पर विश्वनाथ यादव, राजाराम, देवीदयाल, गिरजेश पांडेय, छोटेलाल, जोखई, झिनक प्रसाद, दिग्विजयनाथ पांडेय, अर्जुन, जगदीश पटेल, विजय शर्मा के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें