फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में हुड़दंग पर जेल: डीएम

Fri, 11 Mar 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
सदर कोतवाली में डीएम और एसपी ने शांति कमेटी संग बैठक की
विज्ञापन
सदर कोतवाली और घुघली थाना परिसर में बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि होली में हुड़दंग करने वाले लोग चिन्हित कर जेल भेजे जाएंगे। जहां सम्मत जलाया जाता है वहीं जलाएं। ग्राम प्रधान को चेताया की कोई घटना या कार्यक्रम हो तो उसकी सूचना एसडीएम व इंस्पेक्टर को देें। बिना सूचना के कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


एसपी भारत सिंह यादव ने कहा कि होली में डीजे की आवाज धीमी रहेगी। तेज आवाज से बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मऊपाकड़, अमरूतिया, चौपरिया व कस्बा के लोगों से अपील की है कि होली शांति के साथ मनाएं। नगर के पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि होली के दिन कपड़ा न फांडे़, एक दूसरे पर कीचड़ न फेंके साथ ही पुलिस जवानों पर रंग न डालें। 

भाजपा नेता राजेश मद्वेशिया ने कहा कि मऊपाकड़ में प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। समसुल होदा, मेवा लाल, एसएन फारूकी, एडवोकेट परमानंद गुप्ता, पशुपतिनाथ गुप्ता, गुडडू खां, अशोक यादव, पशुपतिनाथ तिवारी, प्रणव गौतम, राममिलन ने  भी कार्यक्रम को संबोधित किया। एसडीएम रणविजय सिंह, सीओ पीएन  पांडेय, सदर इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव, एलआईयू इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह  सहित कई गांवों के प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें