फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश नहीं मिला तो हाइवे पर लगाया जाम

Fri, 09 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
कोल्हुई मोहनापुर बैंक से पैसा न मिलने पर हाइवे मार्ग को जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। कैश की किल्लत के साथ बीएसएनएल के सर्वर ने लोगों को खून के आंसू रुला रहा है। नोटबंदी के एक महीना बाद भी कैश की किल्लत ज्यों की त्यों बनी हुई है। नगर के केनरा बैंक, पीएनबी, यूनियन, एक्सिस बैंक, एसबीआई, बैंक आफ बड़ौदा में बीएसएनएल का सर्वर डाउन होने से ग्राहकों को तीन घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ा। फरेंदा के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया पर कई दिनों से सर्वर फेल व बीएसएनएल कर्मचारियों के मनमानी के कारण रोजाना नेटवर्क फेल होने के कारण ग्राहकों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। लोग बैंक के सामने 20 मिनट तक हाईवे जाम कर दिया। इससे बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारियों के पसीने छूटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर लोग माने और जाम समाप्त किया। जाम में महिलाओं की भी भागीदारी रही। 
विज्ञापन


जाम में मौजूद राम सनेही, अमरजीत, इसरावती, रेशमा, विंद्रवती, अमर, राजू, किशलावती, चंदन ने बताया कि पिछले चार दिनों से इस ठंड में लाइन लगा रहे हैं, फिर भी पैसा नहीं मिल पा रहा है। अपने ही पैसों के लिए मारे-मारे फिरना पड़ रहा है। नोटबंदी के बाद से लोगों का पूरा ध्यान बैंकों की तरफ ही है। रोज की जरूरत पूरी करने के लिए सुबह से ही कैश के इंतजाम में धक्के खाने पड़ रहे हैं। बैंकों में कैश की कमी के कारण लोगों की जरूरत के हिसाब से पैसा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोग रोज लाइन लगाने को मजबूर हैं। पूर्वांचल बैंक भैया फरेंदा में बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से ही ग्राहक बैंक का चक्कर लगाते रहे। बैंक खुलते ही लोगों की लंबी कतार लग गई। 

फरेंदा क्षेत्र के अधिकांश बैंक कई दिनों से कैशलेस हैं। इसके कारण आम लोगों की जिंदगी मुसीबत भरी चल रही है। कड़ाके की ठंड में भी लोगों का पूरा दिन बैंकों और एटीएम पर धक्के खाने में बीत जा रहा है। कड़ाके की ठंड में भी लोग सुबह आठ बजे से ही बैंकों के सामने लाइन लगाए खड़े हैं। पर पैसा मिलेगा या नही यह भी निश्चित नहीं है। फिर भी लोग अपनी जरूरतों को देखते हुए कतार में खड़े होने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें