रविवार को पुलिस लाईंस में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी ने मातहतों को निर्देश दिया। कहा कि छेड़खानी के मामलों में आरापियों पर हाल में गुंडा एक्ट लगाएं।
एसपी भारत सिंह यादव ने मीटिंग में सैनिक सम्मेलन कर उनकी ओर से उठाए गए व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित लोगों को निर्देशित किया। महिलाओं की घटनाओं को गंभीरता से लेने की बात एसपी ने कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।
एसपी ने सीसीटीएनएस के माध्यम से पंजीकृत किए जा रहे ऑनलाइन एफआईआर की थानावार समीक्षा की गयी तथा निर्देशित किया कि आरोप पत्र, फाइनल रिपोर्ट आदि की कार्रवाई सीसीटीएनएस के माध्यम से शतप्रतिशत ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें। वेबक्राइम मैंपिंग सिस्टम के प्रभावी क्रियान्यवन के लिए सभी एसओ को निर्देश दिया गया। उन्होंने दुकानों के सामने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही।
साथ ही भारत नेपाल सीमा क्षेत्र पर निवास करने वाले बाहरी व्यक्तियों की सूची बनाकर उनका सत्यापन कराया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अक्षया तृतीया, परशुराम जयंती पर अपने अपने थानों क्षेत्रों में भारी संख्या में फोर्स तैनाती की बात कही। बैठक में एएसपी हरगोविंद, इंस्पेक्टर एलआईयू ओपी सिंह के अलावा सभी सीओ और एसओ मौजूद रहे।