फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के बैनामे के विवाद में हुई मारपीट

Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
जमीन के बैनामे के विवाद में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। स्थानीय तहसील परिसर में शुक्रवार को एक जमीन के बैनामे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में सब रजिस्ट्रार ऑफिस के पास ही जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट के कारण कार्यालय में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर बाद में पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले गई। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बरवां कृपाल निवासी अकबर अपनी जमीन को गांव के ही आसमा खातून के नाम से बैनामा कराने के लिए सभी कागजात बनवाकर रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे। इसकी सूचना पाकर रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर पहले से मौजूद अकबर के रिश्तेदार रजिस्ट्री करने के लिए मना करने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर जिस पर दोनों पक्षो में जमकर कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। मारपीट होने से सब रजिस्ट्रार ऑफिस में अफरातफरी मच गई। इसी बीच किसी ने मारपीट की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। उधर, थाने मंे भी दोनों पक्ष के लोगों के बीच विवाद   सुलझ नहीं पाया। इस संबंध में रजिस्ट्रार विनोद चंद्र का कहना है कि एक पक्ष बैनामा करने को तैयार था, तो दूसरा पक्ष इससे रोक रहा था। जिसके कारण कहासुनी होने लगी और दोनों पक्ष के लोग मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें