लक्ष्मीपुर। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के पैसिया ललाईन में शुक्रवार की रात करीब 8.00 बजे अचानक बिजली का तार गिरने से एक 4 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बालक को सीएचसी लक्ष्मीपुर के डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस बाीलका के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। बिजली विभाग की लापरवाही से गुस्साए गांव वालों ने पावर हाऊस पैसिया ललाईन पर पहुंच कर तोड़ फोड़ की। मामला बढ़ता देख गांव के ही संभ्रांत लोगों के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए।
फरेंदा निवासी शंकर की 4 वर्षीय पुत्री काजल अपने नाना छोटेलाल निवासी पैसिया ललाईन के घर आई थी। शुक्रवार की रात वह बच्चों के साथ सड़क के किनारे दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक 440 वोल्ट का बिजली तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। देखते ही देखते काजल बुरी तरह झुलस गई और कुछ ही देर में तड़प - तड़प कर उसकी मौत हो गई। इस घटना में गांव का घरभरण का 3 वर्षीय पुत्र राज गंभीर रूप से झुलस गया। बिजली विभाग के खिलाफ शनिवार को बृहद आंदेालन पर नाराज लोग शांत हुए।