फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर बच्ची की मौत

Sat, 31 Dec 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बीसोखोर के मदरहां टोले पर शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। कोहरे के कारण ट्रैक्टर चालक भाग निकलने में कामयाब हो गया। शुक्रवार को बीसोखोर के मदरहां टोला निवासी रामसिंगारे साहनी की 6 वर्षीय बेटी अंशिका अपने दरवाजे पर खेल रही थी।
विज्ञापन


तभी घर के सामने से गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंशिका की चीख सुनकर घर के अंदर खाना बना रही उसकी मां जब तक बाहर आती उतने देर में कोहरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। बेटी के मौत के बाद उसकी मां और बाकी के परिजनों की चीख-पुकार सुन लोगों का कलेजा दहल जा रहा था। 

पिता रामसिंगारे बाहर रहकर नौकरी कर अपने घर का जीविकोपार्जन करते हैं। रामसिंगारे की कुल पांच बेटियां हैं, जिनमें अंशिका तीसरे नंबर पर थी। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से प्रतिदिन बेखौफ होकर कुशीनगर जनपद के भैंसहां घाट से अवैध बालू लदी दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली आती हैं।
विज्ञापन


लेकिन तहसील या स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोगों द्वारा कोई कार्रवाई न होने के कारण उनका प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है। जिसके कारण आये दिन ऐसी घटनाएं होने का डर भी बना रहता है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा कर पीएम के लिये भेज दिया। परिवार वालों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें