फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज

Fri, 06 May 2016 12:33 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन
 रविवार की रात अपने घर में सो रही 18 वर्षीय युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैंगरेप व मारपीट का केस दर्ज किया है। प्रभारी डीएम और एसपी पीड़िता के घर जाकर उसके परिवारवालों से मिले।
विज्ञापन


विशुनपुरा थाना क्षेत्र की यह युवती अपनी दो बहनों के साथ रविवार को झोपड़ी में सोई थी। कमरे में उसके भाई और भाभी भी थे। रात के तकरीबन दस बजे उसके भाई की नींद खुली तो युवती घर में नहीं थी। उस समय काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला था।

उसके कुछ घंटे के बाद युवती घर के पीछे बेहोशी की हालत में मिली थी। उसके चेहरे और गले पर नाख़ून के निशान थे और और मुंह से झाग निकल रही थी। लोगों ने युवती को दुदही सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


दो दिन तक वह बेहोश रही। बुधवार को होश आने पर पुलिस ने उसका बयान लिया। उसके आधार पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर गैंगरेप एवं मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। एसओ ओपी राय का कहना था कि नामजद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें