फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में चार जख्मी

Fri, 29 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
घुघली। बिरैचा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने शांति भंग के तहत चार लोगों का चालान किया।
विज्ञापन


तीन दिन पहले डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने गांव की सड़कों और चकरोड अतिक्रमण के बारे में शिकायत की और हटाने की मांग की थी। यह बात दूसरे पक्ष को नागवार लगी। दोनों पक्षों में इसी को लेकर तनाव था।

बृहस्पतिवार को कहा सुनी हो गई। जो बाद में मारपीट में बदल गई। शिवनंदन, मुन्नी, ओमप्रकाश व सुनील को गंभीर चोटें आयी। गांव वालों की सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों काे हिरासत में लिया। बाद में शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें