फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजी रही दो नेपाली लड़कियां मिलीं

Sun, 25 Feb 2018 12:34 AM IST
Maharajganj
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल से दिल्ली के रास्ते विदेश भेजी जा रही दो नेपाली लड़कियों को वहां की एक सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने सरहद पर पकड़ कर नेपाल पुलिस को सौंप दिया है। मौके का लाभ पाकर दलाल फरार हो गया। सभी लड़कियों ने बताया कि वह भारत के मुंबई में अपने गांव के रिश्ते में बहन के पास जा रही है। उनके साथ गांव के दो युवक नौकरी दिलाने की बात कर विदेश भेजने की बात कर रहे थे और बोले हैं कि सोनौली बस स्टेशन पर मिलेंगे। 
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर सरहद सोनौली के नेपाली सीमा बेलहिया में स्थित भारत जाने वाले नेपाली महिला यात्रियों की जांच के लिए समाजसेवी संगठनों द्वारा स्थापित चेक पोस्ट पर एक साथ दो युवतियां भारत जाते समय जांच के लिए रोकी गई। पूछताछ में उन पर संदेह करते हुुए समाज सेवी संस्था के लोगों ने रोक लिया। वह सोनौली बस डिपो से मुंबई जाने की बात कर रही थी। कड़ाई से पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि गांव के साथी के साथ मुंबई और वहां से कुवैत जाएंगी। काफी इंतजार के बाद भी युवक नहीं पहुंचे। लड़कियों को संस्था ने अपने संरक्षण में लेकर नेपाल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सभी को उनके घर वापस भेज दिया। बेलहिया पुुलिस इंस्पेक्टर बीर बहादुर थापा ने बताया की दोनों लड़कियां दाग जिले की रहने वाली है। मोबाइल नंबर के आधार पर युवकों की तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें