महराजगंज में मंगलवार को शास्त्री नगर मुहल्ले में स्थित गैस गोदाम के बगल में गेहूं के खेत में आग लग गई।
आग देखते ही देखते इंडेन गैस गोदाम के करीब तक पहुंच गया। गोदाम केबगल में आग की लपटे देख लोग घर छोड़कर भाग निकले। घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने एसपी को सूचना दी तो फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।
मौके पर वायरलेस सेट लेकर पहुंचे एसपी ने फौरन फायर अधिकारी को इसकी सूचना दी। उधर गैस गोदाम पर तैनात कर्मचारी कुछ देर तक तो तमाशबीन बने रहे लेकिन हरकत में तब आए जब आग गैस गोदाम के महज दस मीटर की दूरी पर पहुंच गई।
आग बुझने के बाद सदर कोतवाल मौके पर पंहुचे। आस पास के लोगों का कहना है कि गैस गोदाम के अंदर कोई वाटर सप्लाई की व्यवस्था नही है। गैस गोदाम मालिक चंद्रजीत भारती ने तत्काल पानी के लिए इंजन लगवाने की बात कही। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की
गाड़ी ने पहुंचकर आग बुझाई। तब कहीं जाकर राहत की सांस ली।