भाकियू नेता का पांचवें दिन भी अनशन जारी रहा।
- फोटो : विनाोद
गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को भाकियू नेता का धरना स्थल पर आमरण अनशन पांचवें दिन जारी रहा। भाकियू नेता परमहंस ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं। आमरण अनशन चलता रहेगा।
अनशन कर रहे परमहंस का कहना है कि शिव मंदिर के संत निवास का निर्माण कर एक वर्ष से मंदिर का सेवा व व्यवस्था देख रहे हैं। शिवरात्रि पर ग्राम प्रधान का बेटा अन्य लोगों के साथ दान पात्र का ताला तोड़ कर उसमें रखी रकम उठा ले गया था। सूचना थाने पर दी पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गिरफ्तारी के लिए आमरण अनशन किया। माले के जिला सचिव हरीश जायसवाल ने समर्थन किया कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो सड़क पर लड़ाई लड़ी जाएगी।