फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 14 Mar 2019 12:49 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
वन विभाग की भूमि से हटवाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। कस्बे के थाना मार्ग स्थित कब्रिस्तान से भूमि पर हुए चारदीवारी निर्माण को वन विभाग की आपत्ति के बाद प्रशासन ने पुलिस बल के साथ ध्वस्त करा दिया। बुधवार को सुबह करीब दस बजे अधिकारियों ने कब्रिस्तान की चारदीवारी के पास पहुंचकर भूमि का पैमाइश कराई। पैमाइश में सड़क के किनारे लोक निर्माण विभाग की 90 कड़ी व दूसरी तरफ वन विभाग की 70 कड़ी जमीन बताई गई।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि जिस जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था, वह वन विभाग की है। वन विभाग की आपत्ति के बाद वहां कराए गए निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है। आगे से इस जमीन पर निर्माण न हो, इसकी निगरानी की जाएगी।प्रशासन की टीम में तहसीलदार राहुल देव भट्ट, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष एसएन दुबे, थानाध्यक्ष कोठीभार सर्वेश सिंह, कोतवाल ठूठीबारी छोटेलाल, नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया, जकाउल्लाह खान और वन विभाग की टीम में एसडीओ वन घनश्याम सिंह, रेंजर मधवलिया जगरनाथ प्रसाद, वन दारोगा अभिषेक सिंह, कासिम अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें