फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने की जान देने की कोशिश

Fri, 05 Jan 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्कूल में 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़
विज्ञापन
फरेंदा(महराजगंज)। जीव विज्ञान में प्रेक्टिकल में नंबर बढ़ाने के नाम पर छेड़खानी से तंग आकर इंटर की छात्रा ने जान देने के लिए बृहस्पतिवार को स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाने ही वाली थी कि छात्रों व शिक्षकों ने दौड़ कर उसे बचा लिया। गुस्साए छात्रों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। 
विज्ञापन


मामला सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज आंनदनगर का है। यहां दोपहर 3 बजे के करीब जीव विज्ञान प्रयोगशाला में प्रेक्टिकल हो रहा था। आरोप है कि मौका देख जीव विज्ञान का शिक्षक छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। आजिज आकर छात्रा ने विद्यालय की दूसरी मंजिल पर चली गई।

यहां से उसने कूदने का प्रयास कर रही थी कि परिसर में मौजूद छात्रों की नजर पड़ गई। शोर मचाते हुए छात्र उसकी तरफ बढ़े। शिक्षक व छात्रों ने छात्रा को बचा लिया। प्रधानाचार्य की सूचना पर छात्रा के पिता विद्यालय पहुंचे। उन्होेंने बताया कि शिक्षक जीव विज्ञान प्रेक्टिकल में नंबर बढ़ाने के नाम पर छेड़खानी करता था।
विज्ञापन


इसकी शिकायत लड़की पहले भी की थी। प्रधानाचार्य मेजर सूबेदार यादव का कहना है कि स्कूल में घटना शर्मनाक है। शिक्षक की शिकायत पहले भी आ चुकी है। कार्रवाई के लिए अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह अगर इस मामले में तहरीर मिलेगी तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें