फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम के तरीके पर चालक, एजेंट गुस्से में

Sun, 08 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला/सोनौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मालवाहक वाहनों के नेपाल भेजने के तरीके पर चालक और एजेंटों में सोनौली स्थित कस्टम के अधिकारियों पर गुस्सा है। उनका कहना है कि कस्टम की वजह से ही दिन-प्रतिदिन मालवाहक वाहनों की नेपाल जाने की संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही कस्टम कार्यालय सोनौली पर एजेंट, चालकों का जमावड़ा लगा रहा। उनका कहना था कि जब कस्टम ऑफिस से 30 वाहन पास होने हैं तो पीछे की गड़ियों को आगे करके कस्टम के कुछ सिपाही भेज दे रहे हैं।
कई दिन से लाइन में लगे ट्रकों को न भेजकर कस्टम सिपाही पीछे के ट्रकों को भेज दे रहे हैं। इसको लेकर कस्टम कार्यालय पर दिन भर गहमागहमी रही।
सुरक्षा की वजह से कस्टम और एसएसबी 25 से 30 मालवाहक वाहनों को नेपाल में एंट्री करा रहा है। इसकी वजह से सोनौली में ट्रकों की लंबी लाइन लगी है। ट्रकों की लाइन के वजह से जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में कस्टम अधीक्षक पकंज श्रीवास्तव ने बताया कि मेडिसिन के कुछ जरूरी वाहनों को नेपाल कस्टम की सिफारिश पर भेजा गया है। सभी वाहन लाइन से जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें