फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से मिल की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 05 Jun 2018 01:13 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
एसपी से मिल की गिरफ्तारी की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। पांच सौ क्विंटल गेहूं की हेराफेरी किए जाने के आरोप में पिपराइच के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपियों व पीड़ित पक्ष को सदर कोतवाली में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित पक्ष से नोकझोंक किया लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इस मामले को लेकर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में व्यापारी एसपी से मिले और आरोपियों को गिरफ्तार कराकर कार्रवाई की मांग की। व्यापारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पशुपतिनात गुप्ता के नेतृत्व में डीएम से भी मिले। 
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना था कि महराजगंज के चंद्रशेखर पटेल व सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने दो ट्रकों से 500 क्विंटल गेहूं मिर्जापुर के लिए भेजा। मगर दोनों ट्रक चालकों ने 500 क्विंटल गेहूं बेच दिया। इस संबंध में दोनों व्यापारियों ने सदर कोतवाली में गेहूं बेचने तथा खरीदने वाले पिपराइच के दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। उधर, दोनों व्यापारियों का गेहूं बेचवाने वाले महराजगंज मउपाकड़ के पंकज मद्धेशिया चौकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों के साथ पहली जून को जब पिपराइच के दोनों आरोपियों के पास पहुंचे तो वह पुलिस के सामने ही मारपीट कर धमकी भी देने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने पुलिस के साथ भी नोकझोंक की। पिपराइच में घटित घटना को लेकर पंकज मद्धेशिया ने पिपराइच पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। व्यापारियों का कहना था कि गेहूं की खरीद फरोख्त हुए दो माह हो गए मगर अभी तक गेहूं बेचने व खरीदने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई। व्यापारियों ने गेहूं बरामद कराने   तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।डीएम व एसपी से मिलने वाले व्यापारियों में रवींद्र अग्रहरि, रामसेवक साहू, बैजनाथ, रामप्रीत कसौधन, चंद्रशेखर साहू, नारदमुनि, अवधेश वर्मा, दिनेश कुमार, राजू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें