फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध में हुई दिल्ली के कारोबारी की हत्या

Tue, 03 Jul 2018 01:01 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
अवैध संबंध में हुई दिल्ली के कारोबारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। दिल्ली के चांदनी चौक के कपड़ा कारोबारी रामप्रीत की मौत छत से गिरने की वजह से नहीं हुई थी, बल्कि उसकी हत्या की गई थी। हत्या का कारण था अवैध संबंध। रामप्रीत के अपने दोस्त की पत्नी और शादीशुदा बेटी दोनों से नाजायज संबंध थे। इस बात की जानकारी होने पर दोस्त के दामाद ने कारोबारी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और हत्या कर छत से नीचे फेंक दिया।  
विज्ञापन


एक शादी समारोह में शामिल होने आए दिल्ली के करोबारी की रविवार सुबह लाश मिली थी। कहा गया था कि छत से गिरने की वजह से उसकी मौत हुई है, लेकिन परिस्थितियां संदेह पैदा कर रही थीं। पुलिस को भी कुछ चीजें खटकीं और उसने गंभीरता से छानबीन करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्याकांड की सच्चाई से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने रामप्रीत के दोस्त स्वर्गीय बलिराम के दामाद राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में राजेश ने जो कहानी बताई उसे सुनकर हर कोई चौंक गया। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा रसुलपुर गांव के बलिराम दिल्ली में रहते थे। करीब 13 साल पहले वहां रामप्रीत से उनकी दोस्ती हो गई। दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया। कुछ साल बाद बलिराम का निधन हो गया। दोस्त की मौत के बाद भी रामप्रीत का पिपरा रसुलपुर आना-जाना लगा रहा। इसी दौरान रामप्रीत का बलिराम की विधवा से नाजायज संबंध बन गया। दोनों के  रिश्तों की भनक किसी को नहीं थी। दिल्ली से महराजगंज आने-जाने के क्रम में रामप्रीत ने बलिराम की शादीशुदा बेटी से भी अवैध संबंध बना लिया। बलिराम की बेटी की शादी महुअवा टोला तिलकहना निवासी राजेश से हुई है। राजेश को जब पत्नी और सास के अवैध संबंध की जानकारी हुई तो वह आगबबूला हो उठा और  रामप्रीत की हत्या का मौका तलाशने लगा। शादी समारोह में शामिल होने आया रामप्रीत शनिवार की रात बलिराम की छत पर सोया हुआ था। रात को राजेश ने फट्टे से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव नीचे फेंक दिया। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश 24 घंटे में कर दिया है। हत्यारोपी राजेश कुमार निवासी महुअवां टोला तिलकहना को हत्या की धारा के तहत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें