फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से गिरकर घायल छात्र की मौत

Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
साइकिल से गिरकर घायल छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौक बाजार (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के बसवार गांव के बाहर अनियंत्रित होकर साइकिल से गिरे छात्र की मौत हो गई। छात्र तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। छात्र के पिता सूरत में रहकर काम करते हैं। उन्हें भी परिजनों ने घटना की जानकारी दे दी है।  
विज्ञापन


चौक बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसवार निवासी नरसिंह मौर्य का पुत्र परमेश (13) बृहस्पतिवार को साइकिल से किसी काम से घर से बाहर निकला। वह गांव के बाहर पहुंचा ही था कि उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई। जिससे वह गिरकर अचेत हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन आननफानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने परमेश की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि गांव के प्राइमरी स्कूल में परमेश कक्षा 5 में पढ़ाई करता था। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें